November 16, 2026

CG News : CM साय का जशपुर और बिलासपुर दौरा…

0

CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और बिलासपुर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कुनकुरी में छठ महापर्व में शामिल होने के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. इसके बाद बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण और राष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय सेंदरी में धान उपार्जन केंद्र और निर्माणाधीन सीबीसी प्लांट का निरीक्षण करेंगे. वहीं लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शिरकत करेंगे. इसके अलावा पुराना बस स्टैंड में मल्टीलेवल पार्किंग और डेटा सेंटर का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद वह शाम 4:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed