October 27, 2026

CG News : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर सियासत ,पूर्व CM भूपेश बघेल ने बोला हमला, संकट के लिए सरकार को बताया जिम्मेदार

0

रायपुर: छत्तीसगढ़ समेत देश भर में बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम पर सियासत शुरु हो गई है। इस मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने सरकार को इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

दूसरों के लिए कायदे कानून, उनके लिए नहीं…

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उपदेश कुशल बहुतेरे, प्रधानमंत्री कहते हैं विदेश यात्रा नहीं करना और खुद विदेश यात्रा में निकल जाते हैं। दूसरों के लिए यह कायदे कानून है उनके लिए नहीं। आज इस संकट का कारण भाजपा सरकार है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार क्या कर रही है यह पहले बताया जाए ?

सुशासन तिहार पर बोला हमला

इसी के साथ ही पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में जारी सुशासन तिहार को लेकर भी जमकर हमला बोला है। उनका कहना है कि सुशासन तिहार में सीएम जाते हैं मगर उनसे कोई मिलता नहीं। प्रशासन किसी के नियंत्रण में नहीं है और भाजपा के जनप्रतिनिधियों में भी हताशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed