October 9, 2026

CG Assembly Budget Session : बजट सत्र का 12वां दिन आज, विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक होगा पेश

0
cg-vidhansabha

CG Assembly Budget Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही सदन में आज धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश होगा।

प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही मंत्री टंकराम वर्मा और मंत्री केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन की कार्यवाही के दौरान पत्रों को पटल पर रखेंगे। वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण लगाएंगे। इसके अलावा विधायक विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे।

सदन की कार्यवाही के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे। वहीं मंत्री टंक राम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य सदन के पटल पर रखेंगे।

 

सत्र के दौरान सीएम विष्णुदेव साय के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। साथ ही वित्त मंत्री ओपी चौधरी छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed