यूपी वालों सावधान! 43 जनपदों में मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

यूपी वालों सावधान! 43 जनपदों में मौसम विभाग का अलर्ट, भारी बारिश की संभावना

UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में बारिश का क्रम जारी है. बीते दो दिनो से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है. हालांकि इसके बाद बारिश का सिलसिला थम जाएगा. इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है. लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, आगरा, इटावा और देवरिया समेत 43 जनपदों में भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को प्रतापगढ़, सोनभद्र, मऊ, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोंडा, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ और बाराबंकी में भी भारी बारिश होने के आसार हैं.

इसके अलावा रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कन्नौज, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर और हरदोई में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *