CG News :मुख्यमंत्री साय का आज कांकेर दौरा… आज खुले रहेंगे सभी बैंक
CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे. वे अंतागढ़ पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनेंगे. इसके बाद दोपहर 2:45 बजे रायपुर में प्रेसवार्ता करेंगे. शाम 6:40 बजे श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल की जन्म शताब्दी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय रात 9:30 बजे विश्व पर्यटन दिवस समारोह में शिरकत करेंगे. वहीं, जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए आज सभी बैंक खुले रहेंगे.
जन सुविधा के लिए आज खुले रहेंगे सभी बैंक
सोमवार 28 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल के कारण रविवार को बैंक आम ग्राहकों को लिए खुले रहेंगे. सभी बैंक की ओर से भी ग्राहकों को व्यक्तिगत संदेश भेजे गए हैं. ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए रविवार 27 सितंबर को देशभर के सरकारी (सार्वजनिक क्षेत्र), क्षेत्रीय ग्रामीण और कुछ चुनिंदा प्राइवेट बैंक खुले रहेंगे. बैंक सामान्य दिनों की तरह सुबह से शाम तक (सामान्य बैंकिंग घंटों के अनुसार) खुले रहेंगे. बैंक हड़ताल की घोषणा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफयूबी) ने की है. यूएफयूबी सप्ताह में 5 दिन काम यानी शनिवार-रविवार को अवकाश चाहता है. वहीं पीएलआई स्कीम जिसमें सरकार की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना और उससे जुड़े अन्य लंबित मुद्दों पर समाधान चाहता है. साथ ही तीसरी मांग द्विपक्षीय चर्चा की है, जिसमें बैंकिंग सुधारों और नीतियों पर यूनियनों के साथ सीधी बातचीत को शामिल किया है.