
Marathi Language Politics : महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने एक प्रवासी ऑटो ड्राइवर की पिटाई कर दी है। ऑटो ड्राइवर ने कहा था कि वह भोजपुरी और हिंदी में बात करेगा, मराठी में नहीं। याद दिलाना होगा कि MNS के कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पहले मराठी भाषा नहीं बोलने को लेकर ठाणे जिले के मीरा-भायंदर में एक दुकानदार की जमकर पिटाई की थी।
शिवसेना (UBT) की प्रतिक्रिया
शिवसेना (UBT) विरार शहर प्रमुख उदय जाधव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “अगर कोई मराठी भाषा, महाराष्ट्र या मराठी लोगों का अपमान करेगा, तो उसे शिवसेना के तरीके से जवाब मिलेगा. हम चुप नहीं बैठेंगे.” उन्होंने कहा कि ड्राइवर ने महाराष्ट्र और मराठी मानुष के खिलाफ बोलने की ‘हिम्मत’ दिखाई थी, इसलिए उसे ‘सबक सिखाया गया’ और लोगों से माफ़ी मंगवाई गई.
पुलिस ने बताया कि उन्हें वीडियो की जानकारी है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है. इस कारण अभी तक किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया है.
मराठी बनाम उत्तर भाषी का विवाद
मीरा-भायंदर में दुकानदार को पीटने का वीडियो खूब वायरल हुआ था और इसके बाद मराठी बनाम उत्तर भाषी का विवाद बड़े पैमाने पर खड़ा हो गया था। बीजेपी और शिवसेना (UBT) के नेताओं की बयानबाजी की वजह से यह मामला काफी ज्यादा तूल पकड़ गया था।