CG Weather : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना

CG Weather : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी भारी बारिश, बिजली गिरने की भी संभावना

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधि सक्रीय है. बारिश और तेज हवाओं के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है. अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है. प्रदेश में आज भी कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ वज्रपात और भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कल से प्रदेशभर में बारिश की तीव्रता में वृद्धि की संभावना जताई है.

पिछले 24 घंटों के दौरान जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधि हुई. अन्य हिस्सों में मध्यम वर्षा दर्ज हुई है.

सिनोप्टिक सिस्टम

दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उसी क्षेत्र में बना रहा और औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक बढ़ा, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है. इसके प्रभाव में अगले 48 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और उससे सटे तटीय बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके बाद यह धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा और झारखंड की ओर बढ़ने की संभावना है.

पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से झारखंड उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए उत्तर-पर्व मध्य प्रदेश तक औसत समुद्र तल से 31 और 45 किमी ऊपर चली गई.

प्रदेश में अनेक स्थानों पर आज हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने तथा मेघ गर्जन के साथ वज्रपात होने की चेतावनी जारी की है.

राजधानी रायपुर में आज का मौसम

वहीं रायपुर में 29 जून को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

     

    Comments

    No comments yet. Why don’t you start the discussion?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *