October 9, 2026

CG News : बिलासपुर-अंबिकापुर फ्लाइट बंद, नहीं हो रही टिकट की बिक्री, कंपनी ने कही ये बात

0
CG News : बिलासपुर-अंबिकापुर फ्लाइट बंद, नहीं हो रही टिकट की बिक्री, कंपनी ने कही ये बात

CG News :  बिलासपुर. फ्लाई बिग कंपनी की बिलासपुर-अंबिकापुर हवाई सेवा अब बंद (Bilaspur-Ambikapur flight closed) कर दी गई है. पहले सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाली यह फ्लाइट यात्रियों की कमी के कारण केवल तीन दिन चलाई जा रही थी. अब कंपनी ने मानसून के दौरान विजिबिलिटी यानी दृश्यता की कमी का हवाला देते हुए सेवा को फिलहाल पूरी तरह से बंद कर दिया है. टिकट खरीदने वाली साइट भी बंद है.

इस फ्लाइट का किराया मात्र 1048 रुपए निर्धारित था, फिर भी यात्रियों की संख्या बेहद कम रही, जिससे कंपनी को यह निर्णय लेना पड़ा. कंपनी की वेबसाइट भी बंद कर दी गई है और अब टिकटों की बिक्री नहीं हो रही है. फ्लाइट के बंद होने से बिलासपुर और अंबिकापुर के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अब भारी निराशा का सामना करना पड़ेगा.

यह हवाई सेवा क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही थी, लेकिन अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं मिलने के कारण इसे बंद कर दिया गया है.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *