November 5, 2026

CG News : नक्सली नागेश का 14 फीट ऊंचा स्मारक धवस्त, BSF जवानों ने की कार्रवाई

0

कांकेर. कांकेर जिले में नक्सल मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में 47 बटालियन बीएसएफ पखांजूर के जवानों ने एक और बड़ी कार्रवाई की है. जवानों ने भारी बारिश और दुर्गम रास्तों की चुनौती के बीच परतापुर थाना क्षेत्र के गांव वाट्टेकल व परालमस्पी के घने जंगलों में नक्सलियों के बनाए गए लगभग 14 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, 47 बटालियन कमांडेंट विजेंद्र नाथ गंगोली के निर्देश पर विशेष ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी. 12 जुलाई 2025 की रात को विभिन्न टीमें वालेर नदी और कठिन नालों को पार करते हुए अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पहुंची. गश्त के दौरान जवानों को मृत नक्सली नागेश का बनाया स्मारक मिला, जिसे मौके पर ही उखाड़कर नष्ट कर दिया गया.

 

गौरतलब है कि नक्सली अपने मारे गए साथियों की याद में जगह-जगह स्मारक खड़े करते हैं. इन्हीं स्मारकों के जरिए वे ग्रामीणों पर प्रभाव जमाने और अपनी विचारधारा फैलाने की कोशिश करते हैं.

कमांडेंट गंगोली ने बताया कि छत्तीसगढ़ में बीएसएफ की तैनाती के बाद से लगातार यह प्रयास जारी है कि नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म कर क्षेत्र में विकास और शांति स्थापित की जाए. उन्होंने कहा कि 47 बटालियन के जवान अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में लगातार ऑपरेशन चला रहे हैं और साथ ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद कर रहे हैं. ग्रामीण भी जवानों के प्रयासों की सराहना कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed