
राडा के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश खेमानी, विवेक अग्रवाल एवं मुकेश सिंघानिया ने कहा कि यह ऑटो एक्सपो राज्य में आर्थिक गतिविधियों को गति देगा. वहीं राडा के पूर्व अध्यक्ष अमर पारवानी, मनीष राज सिंघानिया, अनिल अग्रवाल, जयेश पिथालिया, शशांक शाह एवं विवेक गर्ग ने विश्वास जताया कि पिछले ऑटो एक्सपो में बने रिकॉर्ड—जहाँ 29,000 से अधिक वाहनों की बिक्री हुई थी और 800 करोड़ रुपए से अधिक का जीएसटी राजस्व प्राप्त हुआ था.
इस बार भी नए कीर्तिमान स्थापित होने की बात कहते हुए कहा कि 50% रोड टैक्स छूट ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण साबित होगी. अंत में राडा परिवार ने रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि वे इस भव्य ऑटोमोबाइल महाकुंभ में शामिल होकर सरकार द्वारा दी जा रही इस ऐतिहासिक छूट का अधिकतम लाभ उठाएं.
9वां राडा ऑटो एक्सपो–2026 : मुख्य विशेषताएँ
आयोजन अवधि: 20 जनवरी से 5 फरवरी 2026
विशेष लाभ: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रोड टैक्स में 50% की छूट (केवल एक्सपो अवधि में)
प्रदर्शनी: देश-विदेश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों के नवीनतम वाहन एवं इलेक्ट्रिक वाहन
सुविधाएँ: एक ही छत के नीचे फाइनेंस, इंश्योरेंस एवं ऑन-द-स्पॉट बुकिंग की सुविधा