October 18, 2026

छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी, मुख्यमंत्री साय 20 अक्टूबर को ताड़ोकी-रावघाट और अभनपुर-कुरुद रेल लाइन का करेंगे उद्घाटन, रेल मंत्री वर्चुअली होंगे शामिल

0

 रायपुर। राजधानी रायपुर में 20 अक्टूबर को रेलवे का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। इस दौरान ताड़ोकी-रावघाट रेल लाइन और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज रेल लाइनों का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इतना ही नहीं रायपुर में इलेक्ट्रिक रेल इंजन मेंटेनेंस फैसिलिटी का शिलान्यास भी किया जाएगा।

रायपुर और रावघाट रेलवे स्टेशन पर होंगे कार्यक्रम

रेलवे का यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से रायपुर रेलवे स्टेशन और रावघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित होगा। सीएम विष्णुदेव साय ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ेंगे।

इस कार्यक्रम में सांसद राजीव शुक्ला, सांसद रंजीत रंजन, सांसद लक्ष्मी वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, सांसद विजय बघेल, सांसद भोजराज नाग और सांसद रूप कुमारी चौधरी के शामिल होने की जानकारी दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed