October 23, 2026

CG News : स्वास्थ्य मितानिन संघ की महिलाएं 7 से हड़ताल पर, सभी संभागों में करेंगी प्रदर्शन

0
CG News : स्वास्थ्य मितानिन संघ की महिलाएं 7 से हड़ताल पर, सभी संभागों में करेंगी प्रदर्शन

रायपुर : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ ने 7 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल और कलम बंद आंदोलन की घोषणा की है. नया रायपुर स्थित तूता धरना स्थल में प्रदर्शन करेगी. संघ की ओर से बताया गया कि यह आंदोलन रायपुर संभाग की मितानिन 7 अगस्त, दुर्ग संभाग की 8 अगस्त, बिलासपुर संभाग की 9 अगस्त, सरगुजा संभाग की 10 अगस्त और बस्तर संभाग की महिलाएं 11 अगस्त को प्रदर्शन करेंगी.

स्वास्थ्य मितानिन संघ की पदाधिकारियों ने बताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव में सरकार ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, हेल्प डेस्क फैसिलिटेटर और ब्लॉक कोऑर्डिनेटरों को NHM के अंतर्गत लाया जाएगा. लेकिन इसके विपरीत, कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी एक दिल्ली की एनजीओ को सौंप दी गई है. जिससे प्रदेशभर की मितानिनें खुद को ठगा महसूस कर रही हैं. इन्हीं सब मांगो को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा.

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर खोला मोर्चा

मितानिन संघ ने अपनी 3 प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शन करने जा रही है. इससे पहले 29 जुलाई को भी राजधानी रायपुर में संघ की ओर से जोरदार प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखी थीं. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई, तो वे कामबंद और कलमबंद आंदोलन की चेतावनी दी.

प्रदेशभर में मितानिनों की संख्या लगभग 72,000 है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाती हैं. लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत मितानिन अब आंदोलन करने जा रही है.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed