BreakingGovernmentWEATHER

आंध्र प्रदेश के तट के करीब मोंथा : आज रात करेगा लैंडफॉल ; 4 राज्यों से 50 हजार लोग हटाए, 120 ट्रेन-52 फ्लाइट कैंसिल

आंध्र प्रदेश के तट के करीब मोंथा : आज रात करेगा लैंडफॉल ; 4 राज्यों से 50 हजार लोग हटाए, 120 ट्रेन-52 फ्लाइट कैंसिल

Cyclone Montha Live Update: शक्तिशाली चक्रवाती तूफान साइक्लोन मोंथा तेजी से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है. प्रदेश के काकीनाडा जिले में आज इसकी लैंडफालिंग होने वाली है. तूफान का असर दिखने भी लगा है. धीरे-धीरे हवा की रफ्तार बढ़ रही है. पिछले 6 घंटे में मोंथा की रफ्तार 6 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 18 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई है. इसको देखते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मोंथा के चलते आज तमिलनाडु के तिरुवल्लूर और ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, कालाहांडी, नबरंगपुर, बलांगीर, कंधमाल, गंजम और कोरापुट में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा गुजरात, आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, कोंकण-गोवा, आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, गंगा पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा और राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मोन्था तूफान अभी आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम से 50 km, काकीनाडा से 130km और विशाखापट्टनम से 230 km दूर है। जो 15 kmph की रफ्तार से बढ़ रहा है।

इसका असर आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बंगाल और ओडिशा के जिलों में देखा जा रहा है। इन राज्यों में तेज हवा चल रही है। कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं, समुद्र तटों पर लहरे ऊंची उठ रही है। चारों तटीय राज्यों के तटीय इलाकों से 50 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

सोमवार-मंगलवार को दक्षिण मध्य रेलवे जोन की कुल 120 ट्रेनें कैंसिल की गई हैं। इसके अलावा विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से सभी 32 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। वहीं, विजयवाड़ा एयरपोर्ट से 16 और तिरुपति एयरपोर्ट से 4 फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button