रायपुर नगर निगम में आकाश तिवारी बनाए गए नेता प्रतिपक्ष, आदेश जारी …

रायपुर नगर निगम में आकाश तिवारी बनाए गए नेता प्रतिपक्ष, आदेश जारी …
रायपुर। रायपुर नगर निगम में आखिरकार नेता प्रतिपक्ष के नाम पर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। निगम प्रशासन ने संदीप साहू की जगह आकाश तिवारी को नया नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने आदेश जारी कर दिया है।

गौरतलब है कि पिछले 10 महीनों से विपक्ष के नेता के चयन को लेकर मतभेद चल रहा था। कांग्रेस पार्षद दल के भीतर नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। अंततः अब आकाश तिवारी के नाम पर मुहर लगाई, जिसके बाद नगर निगम ने औपचारिक आदेश जारी किया।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *