BCCIBreakingCRICKETIPLSports

IPL 2026: 5 राज्यों में चुनाव के मद्देनज़र आईपीएल के शेड्यूल में होगा बदलाव, इस दिन से हो सकती है लीग की शुरुआत

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगामी सीजन के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने टूर्नामेंट की नई शुरुआत की तारीख 28 मार्च तय की है। इससे पहले आईपीएल के अगले सीजन के 26 मार्च से शुरू होने की घोषणा की गई थी।

IPL 2026 Retentions: Full Player Lists to Be Revealed on November 15- IPL

रिपोर्ट में बताया गया कि आईपीएल की फ्रेंचाइजी को 15 दिसंबर को सूचित किया गया था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से शुरू होगा, लेकिन अब शेड्यूल को दो दिन आगे बढ़ाया जा सकता है। जबकि, खिताबी मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा।

बीसीसीआई के इस बदलाव के पीछे असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनावों की तारीखों का अभी तक घोषित न होना है। कोलकाता और चेन्नई क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के होम ग्राउंड हैं, जबकि असम की राजधानी गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा होम मैदान है। इस कारण शेड्यूल में देरी हुई।

2008 में आईपीएल की शुरुआत के बाद से, जब देश में आम चुनाव या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए, तो शेड्यूल अक्सर दो भागों में जारी किया गया। इस बार भी ऐसा हो सकता है। फिलहाल बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते आईपीएल गवर्निंग काउंसिल बैठक कर शेड्यूल को अंतिम रूप दे सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button