BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : बारिश पर ब्रेक के बीच आया नया अपडेट, इस दिन मौसम लेगा करवट!

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसूनी सिस्टम कमजोर होने से बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई है. धूप निकलने की वजह से दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हुए. मंगलवार को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना कम है, हालांकि बुधवार से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है. मौसमी वर्षा सामान्य रही है और इसमें 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

 

प्रदेश में सोमवार को एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. वहीं अगले दो दिनों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

 

CG Weather : रायपुर में बदलेगा मौसम का मिजाज ?

राजधानी रायपुर में 8 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

इन इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुसमी (जिला बलरामपुर) में 5 सेमी, कटेकल्याण (जिला दंतेवाड़ा) में 3 सेमी, कुआकोंडा (जिला दंतेवाड़ा) और नानगुर (जिला बस्तर) में 2-2 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं,वाड्रफनगर (जिला बलरामपुर), गादीरास (जिला सुकमा), अमलीपदर (जिला गरियाबंद), बस्तर और बकावंड (जिला बस्तर), पेंड्रा (जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) और गंगालूर (जिला बीजापुर) में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button