October 18, 2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में अगले 4 दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम! पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

0

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदल गया है. दक्षिणी इलाकों में बारिश हो रही है, जबकि मध्य क्षेत्रों में सुबह हल्की ठंडक के बाद दिनभर गर्मी का अहसास हो रहा है. रायपुर में लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. शनिवार को राजधानी में दिन का तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि नमी के प्रवेश से दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक बिजली गिरने और बारिश की संभावना हैं.

CG Weather : रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में 18 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने और दोपहर या शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. शहर का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

CG Weather : दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश हो रहा है. इसके प्रभाव से अगले चार दिनों तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने तथा बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है.अगले तीन दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

पिछले 24 घंटों के दौरान यहां हुई बारिश

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में नमी का प्रवेश जारी है. इसके कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पत्थलगांव और कुनकुरी में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि भैरमगढ़ में 1 सेमी बारिश हुई.

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने का मौसम विभाग ने अनुमान जताया है. साथ ही कुछ स्थानों पर बादल गरजने-चमकने और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी दी है. 2 दिन बाद भी इसी तरह का मौसम बने रह सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed