October 23, 2026

Crime News : Bank में घुसे चोर, लॉकर तोड़ने का असफल प्रयास, बैंक कर्मचारी पहुंचे तो उड़ गए होश

0
WhatsApp-Image-2025-09-01-at-11.10.42-AM-576x1024

रायपुर. राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले बुलंद है. जोरा स्थित यूको बैंक में रविवार की रात चोरी करने का प्रयास हुआ है. चोरों ने बैंक के पीछे की खिड़की तोड़ा और अंदर घुस गए. लेकिन लॉकर तोड़ पाने में उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद सामान अस्त-व्यस्त कर भाग निकलने की आशंका है. पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रविवार देर रात योजना बनाकर जोरा स्थित यूको बैंक पहुंचे और पीछे का कांच तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद लॉकर को तोड़ने का काफी देर तक प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. सोमवार सुबह जब बैंक का शटर खोला गया तो कर्मचारियों के होश उड़ गए. अंदर का सामान बिखरा पड़ा था, पीछे की खिड़की टूटी हुई थी और लॉकर को भी नुकसान पहुंचाया गया था. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed