October 25, 2026

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर, 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना, अंतिम चरण में नई रेल परियोजनाओं का सर्वे

0
छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर, 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना, अंतिम चरण में नई रेल परियोजनाओं का सर्वे

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नई-नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। वर्ष 1853 से लेकर 2014 तक 161 साल में छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से वर्ष 2030 तक प्रदेश में रेल नेटवर्क दोगुना बढ़कर 2200 रूट किलोमीटर हो जाएगा।

केन्द्र सरकार ने वर्ष 2025-26 की बजट में छत्तीसगढ़ को 6925 करोड़ रुपए राशि आबंटित की है। वर्तमान में केन्द्र सरकार की मदद से छत्तीसगढ़ में 47 हजार करोड़ की लागत से रेल विकास परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। राज्य को दो नई वंदे भारत ट्रेन रायपुर-विशाखापटनम और रायपुर-नागपुर की सौगात मिली है। इसके अलावा राज्य सरकार ने मेट्रो ट्रेन के लिए सर्वे कराने का भी निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में बिलासपुर में जोनल कार्यालय को मंजूरी दी गई थी। छत्तीसगढ़ को नई और प्रगतिरत रेल परियोजना के पूर्ण होने से राज्य में रेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ ही यहां पर्यटन, व्यापार, उद्योग के साथ-साथ रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। इन रेल परियोजनाओं से सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed