November 12, 2026

दोस्त ही निकला हत्यारा : नर्स मर्डर मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्रियंका दास की हत्या करने वाला आरोपी दुर्गेश वर्मा गिरफ्तार

0
दोस्त ही निकला हत्यारा : नर्स मर्डर मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्रियंका दास की हत्या करने वाला आरोपी दुर्गेश वर्मा गिरफ्तार
 रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा में नर्स प्रियंका दास के हत्याकांड का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में युवती के ही दोस्त दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती की सीने में चाकू मारकर मौत के घाट उतारा और वारदात में उपयोग किए चाकू को लेकर फरार हो गया।

इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

मृतिका प्रियंका दास और आरोपी दुर्गेश वर्मा कुछ समय पहले एक साथ नौकरी करते थे। पुलिस के अनुसार, युवती और आरोपी के बीच एक अन्य युवक सन्नी से बातचीत करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर युवक और युवती के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था। आरोपी युवती को रास्ते से हटाने का मन बना चुका था। इसी विवाद सुलझाने के बहाने दुर्गेश युवती से मुलाकात करने उसके किराए के रूम में मिलने पहुंचा और समय पाकर युवती के सीने पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस को गुमराह करने की प्लानिंग

आरोपी दुर्गेश ने जब युवती की हत्या कर दी उसके बाद युवती के कमरे में रखा चाकू मृतिका के हाथ में थमा दिया ताकि जांच के समय पुलिस को गुमराह किया जा सके। हत्या में इस्तेमाल चाकू को लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दुर्गेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुर्गेश रायपुर गुढ़ियारी का रहने वाला बताया जा रहा है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed