ChhattisgarhGovernmentNationalPolitics

15 अगस्त की शाम बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बजेगी देशभक्ति की धुनें, बैंड डिस्प्ले के माध्यम से दिया जाएगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

बिलासपुर। 79 वें स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2025) की संध्या पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर देशभक्ति की गूंज से भर जाएगा। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर की बैंड टीम शाम 5:30 से 6:30 बजे तक बैंड डिस्प्ले किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के बैंड मास्टर टी.आर. यादव के साथ अन्य बैंड सदस्य भी भाग लेंगे।

यह आयोजन ऐतिहासिक बिलासपुर रेलवे स्टेशन के VIP गेट नंबर-2 के सामने किया जाएगा। इस बैंड डिस्प्ले में कई अलग-अलग देशभक्ति धुनें प्रस्तुत की जाएंगी, जिनके माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

इस बैंड डिस्प्ले का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों, शासकीय कर्मचारियों, रेलकर्मियों, पुलिस बल के सदस्यों एवं अन्य जनता में देशभक्ति, सामाजिक एकता और राष्ट्र गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना है।

 

रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आम जनों से अपील की है कि इस स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर बिलासपुर रेलवे स्टेशन के VIP गेट नंबर-2 में उपस्थित होकर बैंड डिस्प्ले का आनंद उठाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button