BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics
CG News : पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में CM साय होंगे शामिल
CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे. दोपहर 1 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे. 2 बजे तक पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में शामिल होंगे. जिसके बाद 2:15 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हो जाएंगे.
अरुण साव आज जाएंगे जम्मू-कश्मीर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज जम्मू कश्मीर दौरे के लिए रवाना होंगे. सुबह 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट से श्रीनगर रवाना होंगे.जहां वे खेल मंत्रियों के चिंतन शिविर में शामिल होंगे. इस दौरान खेल उत्कृष्ट और युवा सशक्तिकरण पर केंद्र और राज्यों के बीच विमर्श होगा. बता दें कि आज से 26 अप्रैल तक चिंतन शिविर का आयोजन होगा. देशभर से खेल मंत्री चिंतन शिविर में शामिल होंगे. केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राज्यमंत्री रक्षा निखिल खडसे शामिल होंगे.
