BreakingChhattisgarhGovernmentWEATHER

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ के इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग ने जताई संभावना

CG Weather : रायपुर. प्रदेशभर में उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं का आसर देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में भी सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ रही है. बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल बाद रायपुर में सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक दो पॉकेट में शीतलहर की स्थिति बनने के आसार हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तामपान डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इस दौरान कहीं पर भी बारिश की गतिविधि रिकॉर्ड नहीं की गई है.

कौन से इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरबा, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में एक दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना है.

 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है. इस दौरान तामपान 13 से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button