November 12, 2026

मंत्री केदार कश्यप पर मारपीट का आरोप : सीएम साय ने कहा- मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई, कांग्रेस फैला रही भ्रम

0
image-2025-09-07T211725.960

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केदार कश्यप पर लगे मारपीट के मामले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी केदार कश्यप से बात हुई है। मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बिना मुद्दे के भ्रम फैला रही है। लगातार चुनावी हार से कांग्रेस बौखला गई है। इसलिए कांग्रेस मुद्दाविहीन बयानबाजी कर रही है।

इसके साथ ही  सीएम साए ने बस्तर संभाग में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले बाढ़ की चपेट में आए हैं, जिनमें बस्तर और दंतेवाड़ा सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर लोगों से मुलाकात की गई और शासन-प्रशासन द्वारा हर संभव राहत पहुंचाई गई।

 

अब तक लगभग 1.20 लाख से अधिक कच्चे मकान और पशुधन की क्षति हुई है। मुआवजा और मदद का काम जारी है। सीएम साय ने इस दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य राज्यों से मिली मदद के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष में लगातार सहयोग हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed