November 7, 2026

बारामती एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, अजीत पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 5 लोग की हुई मौत,

0
बारामती एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, अजीत पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश, विमान में सवार सभी 5 लोग की हुई मौत, चिराग पासवान ने जताया दुख

MAHARASHTRA :  महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। डिप्टी मुख्यमंत्री अजीत पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना बारामती एयरपोर्ट पर उस समय हुई, जब उनका प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन रनवे से फिसल गया। बारामती एयरपोर्ट पर बड़े हादसे में अजीत पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया जिसमें, डिप्टी सीएम गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब उनकी और पांच अन्य लोगों की मौत की खबर सामने आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बारामती एयरपोर्ट पर बड़े हादसे में अजीत पवार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया जिसमें, डिप्टी सीएम गंभीर रूप से घायल हुए थे। अब उनकी और पांच अन्य लोगों की मौत की खबर सामने आई है, वे जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में एक सभा को संबोधित करने के लिए बारामती पहुंचे थे। विमान में उनके साथ पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ भी मौजूद थे।
बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।
अजित पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में 4 सभाओं को संबोधित जा रहे थे। शरद पवार और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए निकल रहे हैं। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं। पुणे जिला प्रशासन ने भी अजित पवार समेत सभी लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे में पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed