BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

नए साल के पहले दिन CM विष्णुदेव साय की बड़ी बैठक, मंत्रालय में सचिव और विभागाध्यक्षों के साथ सुशासन से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा

नए साल के पहले दिन CM विष्णुदेव साय की बड़ी बैठक, मंत्रालय में सचिव और विभागाध्यक्षों के साथ सुशासन से जुड़े विषयों पर होगी चर्चा
रायपुर। पिछले साल की तरह इस साल भी नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में अफसरों की अहम बैठक करने जा रहे हैं। यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। बैठक में सभी सचिवों के साथ विभागाध्यक्षों को भी बुलाया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श आयोजित किया गया है। बैठक में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। यह संवाद कार्यक्रम शासन के कार्यों को और अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button