BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम फिर लेगा करवट, कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहा, तो वही 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा ?

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम ?

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य रही है, हालांकि अब तक बारिश में करीब 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

अगले 24 घंटे के दौरान बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने बताया कि 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश के वितरण और तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन की गतिविधियां भी बढ़ सकती हैं। फिलहाल अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

 

गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना

इसके अलावा एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना जताई गई है। अगले दो दिनों के दौरान भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी।

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा तापमान ?

तापमान की बात करें तो कल दुर्ग में प्रदेश का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 17 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बारिश की तीव्रता में बढ़ोतरी

कुल मिलाकर प्रदेश में फिलहाल बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है, लेकिन 19 सितंबर से बारिश की तीव्रता और वितरण में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस दौरान गरज-चमक और वज्रपात को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button