October 16, 2026

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: 3 नई मेमू ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी, बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया था मुद्दा…

0

रायपुर। नवरात्रि के दौरान छत्तीसगढ़ को रेल मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को तीन नई मेमू ट्रेनों की सौगात दी है. इसमें एक तरफ जहां रायपुर से सुदूर आदिवासी अंचल रावघाट तक नई मेमू ट्रेन चलने जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर रायपुर से कुरुद के बीच भी नई मेमू ट्रेन संचालित होगी. नई ट्रेनों के परिचालन के लिए लंबे समय से प्रयासरत रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर नई रेल सेवाओं की स्वीकृति की जानकारी दी है.

बता दें कि अब तक बस्तर संभाग में रेलगाड़ी केवल कांकेर जिले के ताड़ोकी तक ही चल रही थी, लेकिन अब इससे 17 किलोमीटर आगे रावघाट तक ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है. रावघाट के लिए वर्ष 2011 में रेल लाइन का काम शुरू हुआ था। रावघाट तक ट्रेन पहुंचने से इस पूरे सुदूर वनांचल क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद है. वहीं दूसरी ओर कुरुद तक रेल सेवा शुरू होने से भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

नई रेलगाड़ियों के परिचालन की मंजूरी दी गई है:

  • गाड़ी सं. 68768 / 68769 : रायपुर – रावघाट मेमू
  • गाड़ी सं. 68772 / 68771 : रायपुर – कुरुद मेमू
  • गाड़ी सं. 68774 / 68773 : रायपुर – कुरुद मेमू

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

इस सौगात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि हमारा निरंतर संकल्प रहा है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुगम और किफायती आवागमन के साधन सुलभ हों। मैने रेल मंत्री से मेमू ट्रेनों के संचालन के लिए अनुरोध किया था, जिसके बाद इनके परिचालन को हरी झंडी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच नई मेमू ट्रेनों के शुरू होने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा वर्ग, किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों तथा सुदूर अंचल से राजधानी आने-जाने वाले मरीजों एवं आम नागरिकों को सीधी और त्वरित यात्रा सुविधा मिलेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक और सामाजिक संपर्क को भी नई मजबूती प्राप्त होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed