रायपुर में धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन झांकी, सीएम विष्णुदेव साय ने झांकियों का किया दर्शन, कहा- यह बहुत ही गौरव का क्षण, यहां आना मेरा सौभाग्य

रायपुर में धूमधाम से निकली गणेश विसर्जन झांकी, सीएम विष्णुदेव साय ने झांकियों का किया दर्शन, कहा- यह बहुत ही गौरव का क्षण, यहां आना मेरा सौभाग्य

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़े धूमधाम के साथ गणेश विसर्जन झांकी निकाली गई। हर साल की तरह इस बार भी कई आकर्षक झांकियों को सजाया गया। इनमें ऑपरेशन सिंदुर, कृष्ण लीला और हनुमान-रावण युद्ध पर आधारित झांकियां विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। झांकी का स्वागत करने के लिए जय स्तंभ चौक निगम के स्वागत स्टेज पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मंत्री खुशवंत साहेब और विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झांकी का अवलोकन किया। वहीं मंच से जयकार लगाते हुए संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही गौरव का क्षण है। दस दिन पूजा-पाठ करने के बाद आज विसर्जन का बेला आया है। मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां आया हूं और दर्शन कर रहा हूं। भव्य झांकियां निकाली गई है। प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता से प्रार्थना है कि सभी सुखी रहें, दुखों से दूर रहें और छत्तीसगढ़ खुशहाल हो। उन्होंने अंत में कहा कि रायपुर की झांकियां ऐतिहासिक होती है।

1500 पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात

झांकी के दौरान लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। शहर को 6 सुरक्षा सेक्टरों में बांटा गया है और हर सेक्टर की ज़िम्मेदारी DSP स्तर के अधिकारियों को सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए यातायात पुलिस समेत 1500 पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती की गई है। शहर पुलिस की छावनी में तब्दील हो गई है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *