November 13, 2026

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गृहमंत्री पर साधा निशाना, कहा – प्रदेश में हत्याएं, चाकूबाजी हो रही और गृहमंत्री फिल्म देखने में व्यस्त

0
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने गृहमंत्री पर साधा निशाना, कहा – प्रदेश में हत्याएं, चाकूबाजी हो रही और गृहमंत्री फिल्म देखने में व्यस्त

रायपुर. राजनांदगांव में हुई तीन हत्याओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधा है. बघेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा है कि गृहमंत्री इस्तीफा दें. राजनांदगांव में एक ही दिन में तीन हत्याएं हो गई है. ‘गृहमंत्री’ एक घटिया फिल्म देखने और उसके प्रमोशन में व्यस्त हैं.

भूपेश बघेल ने कहा है कि राजनांदगांव की ‘फाइल्स’ देखने का समय गृहमंत्री के पास नहीं है. प्रदेश में भय का वातावरण बना हुआ है. जगह-जगह हत्याएं, चाकूबाजी हो रही है और गृहमंत्री फिल्म देखने में व्यस्त हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed