October 23, 2026

FIFA WC 2026 Final : ‘वीवा एस्पाना’… 16 साल बाद वर्ल्ड चैंपियन बना स्पेन, फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

0
ANI-20260720004412

FIFA WC 2026 Final : 16 साल बाद स्पेन ने इतिहास रचते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी जीत ली है. डिफेंडिंग चैम्पियन अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हार मिली. स्पेन की शानदार जीत के हीरो सब्स्टीट्यूट फेरान टोरेस रहे, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर टीम को चैंपियन बना दिया. इसी के साथ ही स्पेन ने 2010 के बाद दूसरी बार यह ट्रॉफी अपने नाम की.

दर्शकों से खचाखच भरा था स्टेडियम 

फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मैच न्यूयॉर्क न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला गया. बड़ी संख्या में पहुंचे दोनों टीमों के फैंस से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था. रोमांचक मुकाबले ने फैंस की धड़कने कई बार तेज की. मैच के शुरूआती मिनटों से ही स्पेन अटैकिंग स्ट्रेटजी के साथ खेल रहा था. युवा स्टार लामिन यमाल ने पहले ही कुछ मिनटों में गोल करने का प्रयास किया. इसके बाद भी स्पेन लगातार हमले करते रहता है. लेकिन गोलकीपर एमी मार्टीनेज सभी को रोकने में कामयाब रहते हैं. हाफ टाइम तक कोई गोल नहीं हुआ. इस दौरान स्पेन ने अर्जेंटीना के पोस्ट पर 3 टारगेट किए.

मैच का दूसरा हाफ

अर्जेंटीना ने किसी तरह 90 मिनट तक मैच में बनी रही. शायद पेनाल्टी शूटआउट पर उन्हें भरोसा था, लेकिन इंजरी टाइम में एंजो फर्नांडीज की गलती ने पूरी बाजी पलट कर रख दी. पाउ क्यूबार्सी पर टैकल के बाद एंजो को दूसरा यलो कार्ड और फिर रेड कार्ड दिखाया. फलस्वरूप टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ शेष मैच खेलना पड़ा. पहले से ही आक्रमक अंदाज में खेल रहे स्पेन का गेंद पर और ज्यादा कब्जा हो गया.

 

एक्स्ट्रा टाइम में स्पेन को मिली महत्वपूर्ण सफलता

एक्स्ट्रा टाइम के हाफ टाइम के शुरू होने के तुरंत बाद ही स्पेन बड़ी कामयाबी हासिल की. 106वें मिनट पर फेरान टोरेस ने मैच का पहला और एकलौता गोल दाग दिया. इस दौरान बढ़त दोगुनी होने से पहले रेफरी ने प्रयास को फाउल के कारण अमान्य करार दिया. बचे समय में अर्जेंटीना कुछ नहीं कर पाई. मैच खत्म होने की सीटी बजते ही स्पेन विश्व विजेता बन गया.

16 साल बाद ट्रॉफी की खुशी… दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक

16 साल बाद इतिहास के पन्ने पलटे और स्पेन बन गया विश्व विजेता. जीत के बाद स्पेनिश खिलाड़ी मैदान में दौड़ पड़े, अपने साथी खिलाड़ी को गले लगाकर जश्न मनाने लगे. वहीं मेसी और अर्जेंटीना ने अन्य खिलाड़ी भी भावुक नजर आए. इस बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक भी हुई, हार से निराश अर्जेंटीना के खिलाड़ी बौखला गए. हालांकि जल्द ही मामला शांत करा लिया गया. फाइनल सेरेमनी में अमेरिका प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प ने फीफा वर्ल्ड कप स्पेन ने ट्रॉफी सौंपी. इसके बाद स्पेन के फैंस का ठिकाना नहीं रहा. पूरा स्टेडियम ‘वीवा एस्पाना’ (स्पेन जिंदाबाद) के नारों से गूंजने लगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed