October 23, 2026

Free Fire Game खेलने के दौरान विवाद, युवक पर चाकू से हमला

0

सारागांव. मोबाइल में फ्री फायर गेम (Free Fire Game) के कारण बीते दिनों गुरुवार की रात एक युवक ने गांव के दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इससे युवक को गंभीर चोट आई है. इसी बीच बचाव करने आए युवक के बड़े भाई को भी उसने चाकू मारकर गंभीर चोट पहुंचाई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मामला धरसीवां थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिलयारी के अंतर्गत ग्राम पवनी की है. मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पवनी के दिलीप कोशले के दुकान के पास पीड़ित साहिल निषाद पिता अशोक निषाद 17 वर्ष अपने दोस्तों के साथ गुरुवार रात्रि 9 बजे मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा था. वहीं पर आरोपी गोपी ध्रुवंशी भी था और फ्री फायर गेम के कारण दोनों में बहस हो गई. आरोपी ने पीड़ित को तुम अभी खेल में बच्चे हो कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करने लगा और अपने पास रखे चाकू से साहिल पर जान लेवा हमला कर दिया. जिससे साहिल के सीने, दाहिने हाथ, भुजा व कान के पास गंभीर चोट आई है.

इसी दौरान बीच बचाव करने आए पीड़ित के बड़े भाई नागेश्वर निषाद को भी आरोपी ने चाकू से उसके पीठ में मारकर गंभीर चोट पहुंचा दी. फिर किसी तरह दोनों भाई ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया. ग्रामीणों ने दोनों लहूलुहान युवकों को एक निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा हैं.

पीड़ित ने अपने पिता के साथ सोमवार को सिलयारी चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. इस पर सिलयारी पुलिस ने आरोपी को गिरतार कर पीड़ित के रिपोर्ट के आधार पर धारा 296, 115 (2), 351 (2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed