BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

सीएम विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम आज जाएंगे गुवाहाटी, हिमंता सरकार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

सीएम साय और दोनों डिप्टी सीएम आज जाएंगे गुवाहाटी, हिमंता सरकार के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम गुवाहाटी दौरे पर रवाना होंगे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7:30 बजे विशेष विमान से रायपुर से गुवाहाटी के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल गुवाहाटी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 12 मई को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिश्व शर्मा की कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। शपथ समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों डिप्टी सीएम 12 मई को ही दोपहर करीब 2 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button