CG Morning News: आज छत्तीसगढ़ में राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से दिन खास रहने वाला है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मरवाही दौरे से लेकर दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की अहम बैठक तक कई महत्वपूर्ण आयोजन आज निर्धारित हैं. वहीं शिक्षार्थियों के लिए ‘श्रेष्ठ योजना’ और केमिस्ट भर्ती से जुड़ी अहम तिथियां भी सुर्खियों में हैं. इसके अलावा राजधानी रायपुर में भी धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का मरवाही दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दोपहर करीब 1 बजे मरवाही के लिए रवाना होंगे. वे मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची की स्वर्गीय मां के 13वीं संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे.