October 25, 2026

Chhattisgarh | स्कूली छात्रा का दुष्कर्म और फिर VIDEO वायरल

0
download - 2024-08-12T142309.976 (1)

Chhattisgarh | Rape of schoolgirl and then VIDEO goes viral

रायपुर। रायपुर के एक स्कूली छात्रा से दुष्कर्म और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने का मामला सामने आया है। शिकायत पर खमतराई थाना पुलिस पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपित भी उसी स्कूली छात्र है।

जानकारी के मुताबिक खमतराई इलाके की 15 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा दुष्कर्म का शिकार हो गई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिया। दो दिन पीड़ित छात्रा को लेकर उसके माता-पिता रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में भटकते रहे। बाद में भाजपा नेताओं की मदद से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

वीडियो बनाने वाले की तलाश –

उरला सीएसपी मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक पीड़िता और आरोपित दोनों नाबालिग हैं और घटना एक हफ्ते पहले स्कूल परिसर से थोड़ी दूर पर हुई है। इस दौरान किसी अज्ञात ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed