November 8, 2026

Chhattisgarh | PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखा पत्र

0
download - 2024-08-09T133626.867 (1)

Chhattisgarh | PCC President Deepak Baij wrote a letter to Chief Minister Vishnudev Sai

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आदिवासियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया है. पत्र में बैज ने सरकार पर आदिवासियों को अनदेखा का आरोप लगाया है.

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने पत्र में कहा कि आज विश्व आदिवासी दिवस पर कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार के तहत आदिवासी समुदाय प्रताड़ित हुआ है और पुलिस और नक्सलियों के बीच संघर्ष में वे पीस रहे हैं.

दीपक बैज ने बस्तर में फर्जी मुठभेड़ों में आदिवासियों की मौत का उल्लेख करते हुए इस पर गंभीर चिंता जताई है. इसके अलावा, उन्होंने रायपुर में एक आदिवासी युवक की हत्या और आदिवासियों की स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा किया. इसके साथ ही उन्होंने आदिवासियों के लिए 32 प्रतिशत आरक्षण के लंबित विधेयक का मुद्दा भी उठाया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *