CG Weather : प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले मौसम की आंख मिचौली, कई इलाकों में बारिश और वज्रपात के आसार

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब धीरे-धीरे पकड़ बनानी शुरू कर दी है, जिससे प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की जा रही है, वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव से उमस और गर्मी से आमजन को थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन रही है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

पिछले 24 घंटों में बिलासपुर संभाग में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3 दिनों तक मेघगर्जन के साथ वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थिति अनुकूल हैं।

 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। गुरुवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

 

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, केशकाल 3, छिंदगढ़ 3, कांकेर 2, गंडई 2, जगदलपुर 2, बोराई 2, बड़े राजपुर 2, कुआकोंडा 2, माकड़ी 2, दुर्ग 2, पिपरिया 1, धमधा 1, बड़े बचेली 1, राजनांदगांव 1, चारामा 1, तोंगपाल 1, खड़गांव 1, भीमभोरी 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

सिनोप्टिक सिस्टम

पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक समुद्र तल पर मौसमी द्रोणिका सक्रिय है। इसके अलावा पूर्वी विदर्भ से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर एक द्रोणिका बनी हुई है।

 

आज प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

 

अगले दो दिनों का अनुमान

अगले दो दिनों में प्रदेश के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है।

 

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में 19 जून को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा वर्षा या गरज चमक या अंधड़ चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *