CG Weather : मानसून का इंतजार जल्द होगा खत्म, छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में आज बारिश का यलो अलर्ट

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ में जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है. कुछ क्षेत्रों में मंगलवार को बादल गरजने की गतिविधि के साथ तेज हवा, बिजली गिरने और बारिश हुई. राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात हल्की बारिश हुई, लेकिन उसके बाद उमस बढ़ने से लोग हलाकान हुए. मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से बारिश बढ़ने की संभावना बन रही है.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में मंगलवार को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई. शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में 1 सेमी पानी गिरा. सबसे ज्यादा तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव और सबसे कम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है. इसके अलावा पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है.

कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

सुबह कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं, बिजली चमकने और बादल गरजने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

राजधानी रायपुर में आज मौसम विभाग ने बादल छाए रहने की संभावना जताई है. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यानी तापमान में गिरावट संभव है.

 

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *