October 25, 2026

CG Weather : छत्तीसगढ़ में आषाढ़ माह में लगी सावन की झड़ी, 2 दिन और भारी बारिश के आसार

0

CG Weather : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले एक हफ्ते से सक्रिय मानसून के चलते राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। बुधवार को रायपुर में आषाढ़ के महीने में ही सावन जैसी झड़ी देखने को मिली। इससे पहले राजधानी समेत प्रदेश के करीब 30 जगहों पर भारी से अति-भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश का यह सिलसिला अगले दो दिनों तक यूं ही जारी रहेगा।

 

बना दूसरा मजबूत सिस्टम

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, जुलाई के महीने में यह दूसरा मजबूत सिस्टम बना है, जिसका असर बीते एक हफ्ते से पूरे प्रदेश में व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है। बस्तर और सरगुजा संभाग को छोड़ दें तो राज्य के बाकी हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने आज कोरबा, बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, रायगढ़ और जशपुर में बारिश की संभावन जताई है।

 

बीते 24 घंटों में कहां कितनी बारिश हुई ?

सूरजपुर: 190 मिमी

 

अंबिकापुर: 100 मिमी

 

रायपुर: 80 मिमी

 

रायगढ़, डोंगरगांव, बलौदाबाजार, राजनांदगांव और माना: 70-70 मिमी

 

सारंगढ़ में रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में अभी भी कमी

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस मानसून सीजन में अब तक सबसे ज्यादा बारिश सारंगढ़ में 613 मिमी दर्ज की गई है, जो वहां की सामान्य बारिश से 373% अधिक है।

मुंगेली: 525 मिमी (सामान्य से अधिक)

 

जांजगीर: 574 मिमी (सामान्य से अधिक)

 

बिलासपुर: 492 मिमी (सामान्य से अधिक)

 

रायपुर: 150 मिमी (सामान्य स्थिति)

 

कहां कम बरसा पानी?

प्रदेश में अब तक कुल 381 मिमी औसत बारिश हुई है, जो कि सामान्य से 17% कम है। राज्य के 11 जिलों में बारिश का कोटा अभी भी सामान्य से कम है। इनमें कांकेर (257 मिमी – 50% कम), सरगुजा (249.9 मिमी – 49% कम), कोंडागांव (279 मिमी) और मोहला-मानपुर (265 मिमी) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed