November 16, 2026

CG Weather : रविवार को घूमने जाने का है प्लान? तो पहले पढ़ लें वेदर फॉरकास्ट

0

CG Weather : रायपुर. अगर आप भी रविवार को घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है. छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के वक्त ठंड का प्रभाव महसूस होने लगा है. जहां बंगाल की खाड़ी में नया तूफान बन रहा है, वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है.

जहां बंगाल की खाड़ी में नया तूफान बन रहा है, वहीं प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम ड्राय ही रहने की संभावना जताई गई है. कहीं भी बारिश जैसी स्थिति बनने की संभावना फिलहाल नहीं है.

मौसम के आंकड़ों के अनुसार, दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इससे साफ है कि प्रदेश के उत्तरी इलाकों में रात की ठंड का असर ज्यादा महसूस होने लगा है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

रायपुर में रविवार शाम को मौसम सुहाना रह सकता है. हल्की ठंड के बीच आसमान साफ रहेगा, जिससे लोग घूमने-फिरने का आनंद ले सकेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र 14 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे भी उसी क्षेत्र में सक्रिय रहा. इससे जुड़े चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है. 16 नवंबर की शाम के आसपास दक्षिण और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना बताई गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed