Blog

IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास : अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय , माता-पिता का आया भावुक बयान, जानिए क्या कहा?

IAF ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास : अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय एस्ट्रोनॉट, माता-पिता का आया भावुक बयान, जानिए क्या कहा

लखनऊ। कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (सीएमएस) में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के माता-पिता ने एक्सिओम-4 मिशन का लाइव प्रसारण देखा। अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने अपने तीन सहयोगियों के साथ इस मिशन के तहत अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। इस ऐतिहासिक क्षण को देखकर उनके माता-पिता भावुक हो गए। इसी बीच शुभांशु शुक्ला की मां आशा शुक्ला का भावुक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि “यह बहुत अच्छा अनुभव है, हम सब बहुत भावुक हो गए थे। बहुत खुशी है।

हमारे परिवार के लिए बहुत खुशी का पल

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है, बहुत खुशी है। मैं भगवान का धन्यवाद करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि उसका मिशन सफल रहे, भगवान उसे आशीर्वाद दें। वहीं शुभांशु की बहन निधि मिश्रा ने कहा कि यह हमारे परिवार के लिए बहुत खुशी का पल है। मैं बहुत गर्व महसूस कर रही हूं। वह सुरक्षित रूप से ऑर्बिट तक पहुंच गए हैं इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वहीं शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा कि यह बहुत भावुक पल था, मेरे पास शब्द नहीं हैं। हम बहुत खुश हैं कि पहला स्टेज अच्छे से पार हो गया लेकिन यह बस शुरुआत है, अभी बहुत कुछ बाकी है।

शहरवासियों में गर्व और भावुकता की लहर

बता दें कि कैप्टन शुभांशु ने अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी है। इस मौके पर उनके परिवार और शहरवासियों में गर्व और भावुकता की लहर है, शुभांशु की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार का सिर ऊंचा किया है, बल्कि देशवासियों का भी सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button