November 6, 2026

CG Weather : अगले 5 दिन झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़, मौसम विभाग ने जताई संभावना.

0
CG WEATHER

CG Weather  : रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. आज कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश और बादल गरजने के साथ बिजली गिरने के आसार हैं.

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान अधिकतम तापमान बिलासपुर में 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Skymet-Weather-mansoon

CG Weather Update : सिनोप्टिक सिस्टम

औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्री गंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर और तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक जाती है. वहीं पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल पर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक जाती है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है. इसके अलावा तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ संबंधित चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

रायपुर में आज का मौसम

मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज मौसम मेघमय रहने की संभावना जताई है. वहीं बादल गरजने और चमकने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed