CG Weather Alert: अगले 3 घंटों में कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

CG Weather Alert: अगले 3 घंटों में कई जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…
CG Weather Alert: रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. रविवार शाम को अगर आप भी बाहर घूमने निकलने वाले हैं, तो पहले अपने जिले में मौसम का हाल जान लें. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट:

राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में गरज-चमक और तेज हवा (40-60 KMPH) के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, और गरियाबंद में गरज-चमक और तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *