CG News : विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन आज… सीएम साय सदन की कार्यवाही में होंगे शामिल… कांग्रेस आज भाजपा कार्यालय का करेगी घेराव… ED करेगी सौम्या चौरसिया को कोर्ट में पेश

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का बुधवार को चौथा दिन है. आज प्रश्नकाल में डिप्टी सीएम विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप सवालों के जवाब देते नजर आ सकते हैं. वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का दे सकते हैं. वित्त मंत्री ओपी चौधरी और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन द्वारा पत्रों को रखेंगे पटल रखने की संभावना है. इसके अलावा विधायक लखेश्वर बघेल ध्यानाकर्षण में मक्का खरीदी में अनियमितता का मुद्दा उठा सकते हैं. सत्ता पक्ष के विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह प्रदेश में नशीली पदार्थों की तस्करी घटनाओं को लेकर विजय शर्मा का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं. याचिकाओं की प्रस्तुति, शासकीय विधि विधेयक कार्य पर मंथन होना संभव है. साथ ही राष्ट्रीय वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर चर्चा हो सकती है.

सीएम साय होंगे सदन की कार्यवाही में शामिल

मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय आज सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे. वे सुबह 10:15 निवास से विधानसभा के लिए रवाना होंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल होंगे.

कांग्रेस करेगी भाजपा प्रदेश कार्यालय का घेराव

कांग्रेस का आज भाजपा के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी. आज दोपहर 2 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर का कांग्रेसी घेराव करने निकलेंगे. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब होने के कारण प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

ED करेगी सौम्या चौरसिया को कोर्ट में पेश

कांग्रेस का आज भाजपा के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस आज दोपहर 2 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर का घेराव करेगी. नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा का षड्यंत्र बेनकाब होने के कारण प्रदर्शन किया जाएगा. प्रदर्शन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *