Budget 2026 Live Updates: वित्त मंत्री सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंचीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट पेश करने की अनुमति दी, सुबह 11 बजे करेंगी पेश

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानि 1 फरवरी को लगातार नौवां बजट पेश कर देश के संसदीय इतिहास में एक नया रिकॉर्ड दर्ज करेंगी। इस बजट में विकास की गति बनाए रखने, राजकोषीय अनुशासन को बरकरार रखने, विनिर्माण क्षेत्र और रोजगार को बढ़ावा देने के उपायों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।
इस बजट से जहां टैक्सपेयर्स को राहत की उम्मीद है तो वहीं मिडिल क्लास से लेकर गांव-किसान की नजरें भी सरकार पर टिकी हैं। निवेशक इस बात पर टिके हैं कि सरकार ग्रोथ और वित्तीय संतुलन के बीच कैसा तालमेल बैठाती है। यह बजट ऐसे वक्त में आ रहा है जब एक तरफ देश की घरेलू मांग मजबूत बताई जा रही है तो दूसरी तरफ दुनिया में उथल-पुथल का माहौल है। अमेरिकी टैरिफ नीतियों और भू-राजनीतिक तनावों के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के दौर से गुजर रही है।
तमिलनाडु की साड़ी पहनकर बजट पेश करने पहुंचीं सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने रिकॉर्ड नौवें बजट के लिए एक शानदार कांजीवरम साड़ी चुनी है। यह साड़ी तमिलनाडु की है, जहां कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और जहां बीजेपी लंबे समय से सफलता पाने की कोशिश कर रही है।
सोना-चांदी की कीमतें घट सकती है
इस बजट में सरकार 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती है। कयास हैं कि नौकरीपेशा लोगों के लिए 13 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो सकती है। वहीं, इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से सोना-चांदी की कीमतें घट सकती हैं।
मिडिल क्लास की 5 बड़ी ‘विशलिस्ट’
1. इनकम टैक्स: नए टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख हो सकता है। इससे सैलरीड की 13 लाख तक की इनकम टैक्स-फ्री हो सकती है।
2. किसान सम्मान निधि: पीएम-किसान योजना की राशि 3 हजार रुपए बढ़ाकर 6 हजार से 9 हजार की जा सकती है। बीते करीब 2-3 साल से इसे बढ़ाने की बात हो रही है।
3. रेल इंफ्रास्ट्रक्चर: वेटिंग लिस्ट कम करने के लिए 300+ नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है। रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा फंड मिल सकता है।
4. पीएम सूर्य घर योजना: बजट में 2 kW तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी को 30 हजार रुपए प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार करने का ऐलान हो सकता है।
5. आयुष्मान भारत: आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। अभी 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इस योजना का फायदा मिल रहा है, जिसे घटाकर 60 साल किया जा सकता है।
बजट से पहले पेश किया था Economic Survey
बजट से एक दिन पहले, गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में Economic Survey of India 2025-26 पेश किया था। बजट से पहले Economic Survey पेश करने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है, ताकि देश की आर्थिक स्थिति का पूरा खाका सामने रखा जा सके, उससे पहले कि भविष्य की फिस्कल नीतियों का ऐलान हो। Economic Survey को देश की अर्थव्यवस्था की आधिकारिक सालाना “report card” माना जाता है. यह बीते 12 महीनों के आर्थिक प्रदर्शन की डेटा-बेस्ड समीक्षा करता है और आने वाले समय के लिए नीति दिशा का एक व्यापक रोडमैप पेश करता है।
