BreakingChhattisgarhWEATHER

CG Weather : छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिनों तक भारी बारिश के आसार, इधर राजधानी का पारा 4 डिग्री चढ़ा

CG Weather : रायपुर. छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है. कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में हल्की फुहारों ने मौसम सुहावना कर दिया. सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के एक-दो जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. वहीं दो दिनों में राजधानी रायपुर में पारा 26 से चढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके कारण लोगों को हल्की उमस का सामना करना पड़ा.

 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसमी वर्षा सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम है. अगले सात दिनों तक उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. प्रदेश में गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर, राजनांदगांव में 30.5 डिग्री सेल्सियस और रायपुर में 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.

 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ? 

राजधानी रायपुर में 21 अगस्त को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है .

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button