CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बलौदाबाजार दौरा आज…
CG News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री साय सुबह 11:15 बजे रायपुर के महालेखाकार आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक भवन पहुंचेंगे। यहां वे ऑडिट पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:15 बजे नवा रायपुर स्थित एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3’ में शिरकत करेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से बलौदाबाजार जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:05 बजे ग्राम सुहेला के दुर्गा मैदान पहुंचकर वहां आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के बाद दोपहर 3:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 3:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
