October 9, 2026

CG News : कावड़ यात्रा में मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल…

0

CG News : रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय सुबह 9:40 बजे भिलाई के जयंती स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा. इसके बाद 10:50 बजे गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगल भवन पहुंचेंगे और यहां कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे. दोपहर 2 बजे रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे, जहां दोपहर 2 से 3 बजे तक “SAMVAD 2026” Chhattisgarh Solar Welfare Association के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 3:15 बजे संत धरमदास संग्रहालय सभागार पहुंचकर पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होंगे. शाम करीब 4:05 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे.

रायपुर में आज निकलेगी विराट कांवड़ यात्रा

शहर  में आज भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी. करीब 10 हजार कांवड़िए बाबा हटकेश्वरनाथ का जलाभिषेक करेंगे. यात्रा की शुरुआत से पहले सुबह 8 बजे मारुति मंगलम में पूजन होगा और सुबह 9 बजे यहीं से कांवड़ यात्रा रवाना होगी. यात्रा गुढ़ियारी से महादेव घाट तक निकाली जाएगी. इसमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, केरल, महाराष्ट्र और ओडिशा से आए कांवड़ियों के दल भी शामिल होंगे. सीएम विष्णुदेव साय समेत कई वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल होंगे. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद बृजमोहन अग्रवाल की भी मौजूदगी रहेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed