BreakingChhattisgarhGovernmentPolitics

CG News : छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से…

CG News : रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन आज से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत कार्यमंत्रणा समिति की बैठक से होगी. 13 से 17 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र में 8 विधेयक पेश किए जाएंगे, जबकि विधायकों की ओर से 1033 सवाल लगाए गए हैं. नकटी गांव, बिजली, महंगाई समेत कई जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं. कांग्रेस ने 14 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की भी तैयारी की है.

 

कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल होंगे CM साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे. वे सुबह 10 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में हिस्सा लेंगे. इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक विधानसभा की कार्यवाही में मौजूद रहेंगे. सत्र समाप्त होने के बाद शाम 5:30 बजे विधानसभा से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button