October 9, 2026

CG News : महिलाओं को बड़ी सौगात ,रक्षाबंधन से पहले जारी होगी महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त

0

बालोद। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को रक्षाबंधन त्योहार से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। सीएम साय मंगलवार को राज्य के 68 लाख महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे।

दरअसल,मुख्यमंत्री साय मंगलवार को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान ’बिहान दीदियों एवं विभिन्न स्व-सहायता समूहों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त भी जारी करेंगे।

इतना ही नहीं इस दौरान सीएम विष्णुदेव  साय कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के माताओं को सुपोषण किट के अलावा ’हर घर मुनगा’ अभियान के तहत समारोह में उपस्थित महिलाओं को एक-एक मुनगा पेड़ का भी वितरण करेंगे।

जिले में इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण ने आज जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होेंने उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष सौरभ लुनिया, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि चेमन देशमुख सहित अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना, एसडीएम शिवनाथ बघेल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed